दीक्षांत समारोह का हुआ आयोजन

राजगढ़ । कलेक्‍टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा के मुख्‍य आतिथ्‍य में दीक्षांत समारोह का आयोजन शासकीय आर्दश आईटीआई राजगढ में शनिवार को किया गया। इस दीक्षांत समारोह में आईटीआई का समस्‍त स्‍टॉफ,अध्‍ययनरत प्रशिक्षणार्थियों एवं उर्त्‍तीण प्रशिक्षणार्थियों ने हर्ष उल्‍लास के साथ भाग लिया। कार्यक्रम की शुरूआत में मुख्‍य अतिथि  कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने मॉ सरस्‍वती की पूजा कर दीप प्रज्‍जवलित किया। इसके बाद संस्‍था के प्रभारी प्राचार्य श्री राजेन्‍द्र सिंह सोनगिरा द्वारा मुख्‍य अतिथि के सम्‍मुख प्रशिक्षणार्थियों को दीक्षांत समारोह का महत्‍व बताते हुए कहा गया कि दीक्षांत समारोह उर्त्‍तीण प्रशिक्षणार्थी एवं अध्‍ययनरत प्रशिक्षणार्थियों के बीच एक सेतु का कार्य करता है और उर्त्‍तीण प्रशिक्षणार्थियों के अनुभव और संर्घष अघ्‍ययनरत प्रशिक्षणार्थियों के लिए मार्गर्दशन करता है और उन्‍हें अपना लक्ष्‍य र्निधारित करने में प्रेरित करता है। 

इसके साथ ही आज के समय में आईटीआई और कौशल के महत्‍व पर जोर दिया गया, जो कि वर्तमान में रोजगार और स्‍वरोजगार प्राप्‍त करने का एक मुख्‍य आधार है। साथ ही आईटीआई में संचालित विभिन्‍न प्रकार की योजनाओं जैसे कि शिल्‍पकार प्रशिक्षण योजना, मुख्‍यमंत्री सीखो कमाओ योजना, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, प्रधानमंत्री विश्‍वकर्मा योजना, प्रधानमंत्री राष्‍ट्रीय शिक्षुता प्रोत्‍साहन योजना, विभिन्‍न छात्रवृत्ति योजनाएं, स्‍वरोजगार हेतु मुख्‍यमंत्री उद्यम क्रांति योजना, आदि की जानकरी दी गई। 

मुख्‍य अतिथि कलेक्‍टर डॉ. मिश्रा द्वारा गत वर्ष के अलग -अलग व्‍यवसायों में प्रथम एवं द्वितीय स्‍थान प्राप्‍त करने वाले प्रशिक्षणार्थियों को सर्टिफिकेट एवं शील्‍ड प्रदान किए गए। कलेक्‍टर डॉ. मिश्रा द्वारा प्रशिक्षणार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए उनसे अपने अनुभव साझा किए गए, जिसमें उनके द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को स्‍वयं के अनुसार एक लक्ष्‍य निर्धारित कर उसे हासिल करने के लिए आखिरतक कडी मेहनत करना चाहिए और बताया कि आपकी समस्‍याएं आपको कुछ समय के लिए रोक सकती है, परन्‍तु हमेशा के लिए कमजोर नहीं बना सकती। उत्‍तीर्ण एवं रोजगार प्राप्‍त प्रशिक्षणार्थियों ने अध्‍ययनरत प्रशिक्षणार्थियों के साथ कार्य करने के अपने अनुभव साझा किए और आज के समय में आईटीआई के महत्‍व को बताया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट