एस.बी.एस. स्कूल, तलेन में भव्य विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन एआई रोबोट बना आकर्षण का केंद्र
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Nov 21, 2026
- 2 views
तलेन । एस.बी.एस. स्कूल, तलेन में 21 नवंबर 2026 को भव्य विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपनी वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता एवं तकनीकी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी में विभिन्न वैज्ञानिक मॉडलों और आधुनिक तकनीकों को देखकर अतिथियों एवं अभिभावकों ने विद्यार्थियों की खूब सराहना की।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के पूजन एवं सरस्वती वंदना के साथ किया गया। इसके पश्चात अतिथियों ने फीता काटकर विज्ञान प्रदर्शनी का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में अशोक जी पाटीदार शासकीय विद्यालय प्राचार्य, डॉ. फारूक पठान शासकीय सहायक प्राध्यापक, वनस्पति विज्ञान एवं श भारत सिंह यादव विद्यालय अध्यक्ष उपस्थित रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें विज्ञान एवं तकनीक के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
प्रदर्शनी का मुख्य आकर्षण स्मार्ट सिटी मॉडल रहा, जिसमें विद्यार्थियों ने आधुनिक शहर की सुविधाओं, स्मार्ट ट्रैफिक व्यवस्था, स्वच्छता, सुरक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण की उपयोगी तकनीकों को प्रदर्शित किया। वहीं एआई रोबोट ने सभी का विशेष ध्यान आकर्षित किया। रोबोट के माध्यम से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की कार्यप्रणाली और भविष्य में इसके उपयोग की जानकारी दी गई। इसके साथ ही प्लेनेटेरियम एवं सौरमंडल प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने सूर्य, आठ ग्रहों और अंतरिक्ष से जुड़ी रोचक जानकारियों को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया। विभिन्न विज्ञान मॉडलों, प्रयोगों एवं नवाचारों ने प्रदर्शनी को और भी ज्ञानवर्धक बनाया।
प्रदर्शनी में प्रस्तुत मॉडलों का मूल्यांकन करने के लिए निर्णायक मंडल में अनिल कुमार यादव, सीताराम लववंशी मुकेश लववंशी शासकीय वरिष्ठ शिक्षकएवं पवन कुमार यादव उपस्थित रहे। निर्णायकों ने विद्यार्थियों के मॉडलों का बारीकी से निरीक्षण किया तथा उनकी कार्यप्रणाली, प्रस्तुति, रचनात्मकता और वैज्ञानिक सोच के आधार पर मूल्यांकन किया। कार्यक्रम को मनोरंजक एवं उत्साहपूर्ण बनाने के लिए विद्यालय प्रबंधन द्वारा बच्चों और अभिभावकों के लिए विभिन्न प्रकार के झूलों एवं फूड स्टॉल्स की भी व्यवस्था की गई। बच्चों ने झूलों का आनंद लिया और स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठाया। पूरे परिसर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।
इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचार, रचनात्मकता एवं प्रयोगात्मक शिक्षा को बढ़ावा देना था। विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक अनुभव प्रदान करते हैं। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं अतिथियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही। अंत में विद्यालय प्राचार्य हरी सिंह परमार ने सभी अतिथियों, निर्णायकों, अभिभावकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।


रिपोर्टर