अपराधियों ने गोली मारी एक घायल


रोहतास। जिले के करवंदिया थानाक्षेत्र के अमरी टोला में चली गोली। एक युवक हुआ गोली लगने से घायल। बेहतर इलाज के लिए भेजा गया वाराणसी। घटना की जानकारी देते हुए सासाराम के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1 दिलीप कुमार ने बताया कि मंगलवार देर शाम अमरी टोला में सरिता देवी पर अपराधियों द्वारा गोली चलायी गयी,लेकिन गोली उनके बेटे को जा लगी, जिससे गंभीर अवस्था में उन्हें बेहतर इलाज हेतु बनारस रेफर कर दिया गया है। एसडीपीओ ने बताया कि सरिता देवी के अनुसार उनके पति से कुछ लोगों के साथ विवाद चल रहा था। उन्होंने बताया कि घटना में शामिल अपराधियों की पहचान कर ली गयी है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। उन्होंने पीड़ित परिवार को आश्वस्त किया है कि अपराधी अविलम्ब पुलिस गिरफ्त में होंगे, उन्हें किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जायेगा।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट