चिता की हमले एक घायल


रोहतास। जिले के सासाराम अनुमंडल के कोचस में एक चीता जैसा जानवर के दिखाई देने से लोग दहशत में है। 


उक्त चीता बक्सर रोड के पावर हाउस के समीप नदी के किनारे देखा गया। जहां लोगों की भीड़ जूट गई। चीता का खबर सुनकर कोचस व आसपास के लोग दहशत में हैं। 


चीता के हमले से एक व्यक्ति को खरोंच आने की सूचना है। वहीं वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची है। जहां डीएफओ भी मौके पहुंचे। 


चीता के खबर लगते ही अफरा तफरी मची हुई है। लोगों में दहशत का माहौल है। भागने के क्रम में चीता रिहायशी इलाकों में पहुंच गया है। प्रशासन के द्वारा लोगों को घरों से बाहर न निकलने की चेतावनी दी गई है। एवं धर पकड़ की अभियान जारी है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट