मटका जुगार अड्डे पर पुलिस का छापा, दो आरोपी गिरफ्तार
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Dec 03, 2025
- 137 views
भिवंडी। भिवंडी शहर के भोईवाडा पुलिस ने मंगलवार देर रात अंजठा कंपाउंड इलाके में चल रहे अवैध जुगार धंधे का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस सिपाही हेमंत संभाजी थोरात की शिकायत पर दोनों के खिलाफ महाराष्ट्र जुगार प्रतिबंधक अधिनियम की धारा 12(अ) के तहत की गई। पुलिस से मिली जानकारी 1 दिसंबर की शाम करीब सात बजे पुलिस को सूचना मिली कि अंजठा
कंपाउंड के खुले मैदान में कुछ लोग पैसों का दांव लगाकर मटका जुगार खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुँची और वहां जुगार खेलते मिले आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों में अब्दुल रज्जाक मुक्तार शेख (33) और सुशील भास्कर शिरसे (56) शामिल हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से 480 रुपये की जुगार राशि बरामद की है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों को मौके पर अवैध जुगार खेलते पाया गया था। संबंधित दस्तावेज़ ई-साक्ष्य प्रणाली में भी दर्ज कर लिए गए है।


रिपोर्टर