खजुरा के पास पटियाला होटल से काम करते हुए एक नाबालिक को किया गया बरामद

संवाददाता श्याम सुंदर पाण्डेय की रिपोर्ट 

दुर्गावती(कैमूर)-- राष्ट्रीय राजमार्ग के खजुरा बाजार से सटे पटियाला होटल पर काम करते हुए एक नाबालिक बच्चे को चाइल्ड केयर के द्वारा पकड़ा गया। किसी अज्ञात के द्वारा भभुआ चाइल्ड केयर और पुलिस को सूचना दी गई जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बच्चे को काम करते हुए होटल पर पाया जिसकी उम्र लगभग 3 साल बताई जाती है। थाने लाए जाने के बाद के थाने में प्राथमिक दर्ज कर बच्चे को देख रख के लिए चाइल्ड केयर को सौंप दिया गया जिसे लेकर चाइल्ड केयर की टीम के लोग भभुआ चले गए बच्चे से पूछताछ के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट