डीएम की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स का बैठक संपन्न
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Dec 05, 2025
- 62 views
रोहतास। जिलाधिकारी उदिता सिंह की अध्यक्षता में खरीफ विपणन मौसम 2025 -26 अंतर्गत धान-अधिप्राप्ति से संबंधित जिला टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न हुई। जिला पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि रोहतास जिलान्तर्गत अबतक कुल चयनित समितियों की संख्या 227 है,जिसमें 185 समितियाँ क्रियाशील हैं। शेष अक्रियाशील समितियों को 24 घंटे के अंदर क्रियाशील कराने हेतु प्रखण्डों के सहकारिता प्रसार पदाधिकारी को निदेश दिया गया है। बैठक में आये पदाधिकारियों को जिला पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि अब तक कुल 352 किसानों से 2215.95 एम.टी. धान की अधिप्राप्ति की गयी है। उनके द्वारा निदेश दिया गया कि धान अधिप्राप्ति कार्य में तेजी लायी जाय। साथ ही लघु एवं सीमांत किसानों को क्रय में प्राथमिकता देना सुनिश्चित की जाय। जिला पदाधिकारी ने जिला सहकारिता पदाधिकारी,जिला प्रबंधक,राज्य खाद्य निगम तथा प्रबंध निदेशक,दी सासाराम भभुआ सेन्ट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लि०,सासाराम को निदेश दिया कि किसानों का भुगतान 48 घंटे के अंदर कराना सुनिश्चित किया जाय। उनके द्वारा सभी वरीय नोडल पदाधिकारी को भी निदेशित किया गया कि दो दिनों के अंदर जिला सहकारिता पदाधिकारी को इच्छुक किसानों की सूची उपलब्ध करायी जाय। जिला सहकारिता पदाधिकारी पंचायतवार साप्ताहिक लक्ष्य निर्धारित करते हुए दिसम्बर माह का लक्ष्य निर्धारित करेंगे। लक्ष्य का निर्धारण गत वर्ष की तुलना में 1.5 गुणा निर्धारित किया जायेगा, जिसमें लघु एवं सीमांत किसानों को वरीयता दी जायेगी।


रिपोर्टर