गांव की बेटी उडा रही जहाज


श्रेया कुमारी बनी इंडिगो पायलट 

रोहतास।बेटियाँ हमारे लिए हमारा गौरव हैं। आज बेटियाँ हर वह काम कर रही हैं, जिसके लिए माँ-बाप बेटों पर निर्भर रहते थे। शिक्षा, खेल, प्रशासन,सेना तथा व्यवसाय सहित अन्य क्षेत्रों में बेटियाँ अब अपना जलवा बिखेर रही हैं। अब तो वे हवाई जहाज भी उडाने लगी हैं। इसी कड़ी में रोहतास जिले के सासाराम प्रखंड के चौखंडा- चितौली गाँव निवासी सुरेंद्र सिंह यादव की सुपुत्री श्रेया राज आज पायलट बनकर इंडिगो की जहाज उड़ा रही है। अपने गाँव आयी श्रेया ने एक भेंट में इस संवाददाता को बताया कि कोई भी क्षेत्र अब लड़कियों से अछूता नहीं है। वे हर क्षेत्र में अपना कदम रख चुकी हैं। श्रेया पायलट बनने का पूरा श्रेय अपने स्व0 पितामह तथा समाजवादी नेता रहे इंद्रदेव सिंह यादव और माता-पिता को देती है। श्रेया उन सभी बेटियों के लिए प्रेरक है जो इस दिशा में अग्रसर है। श्रेया अपने गाँव के साथ-साथ पूरे शाहाबाद का सम्मान बढ़ाया है। श्रेया के पायलट बनने पर वरिष्ठ पत्रकार ददनजी पाण्डेय, सरोज कुमार पंकज, जितेंद्र तिवारी, एसपी जैन कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य डॉ0 गुरुचरण सिंह,आम आदमी पार्टी के प्रदेश सचिव तेजप्रताप यादव,वरिष्ठ अधिवक्ता सह समाजसेवी सिद्धार्थ हिटलर, डेहरी अनुमंडल विधिज्ञ संघ के पूर्व अध्यक्ष उमाशंकर पाण्डेय उर्फ मुटुर पाण्डेय, समाजसेवी रामपुकार पाण्डेय उर्फ मान बाबा, मानवहित पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार पाठक सहित अनेक पत्रकारों, बुद्धिजीवियों एवं समाजसेवियों ने श्रेया को हृदय-तल से धन्यवाद दिया है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट