भगवान दत्तात्रेय के जन्मोत्सव को लेकर विशाल भजन संध्या व भंडारे का हुआ आयोजन


तलेन । शनिवार को  तलेन के श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर पर दत्तात्रेय भगवान के जन्मोत्सव के उपलक्ष में  संत कालुदास जी महाराज  व महंत रामकृष्ण भारती  के सानिध्य में विशाल भजन संध्या व भंडारे का आयोजन हुआ। इस  जन्मोत्सव कार्यक्रम में ,महामंडलेश्वर रामगिरी महाराज,प्रज्ञा भारती महाराज,ओम पुरी महाराज, श्री महंत चरण दास महाराज,मुक्तानंद गिरी महाराज,माधव दास महाराज,भारत गिरी महाराज,धौलागिरी महाराज,नित्यानंद गिरी महाराज आदि संत शामिल हुए ।


इस कार्यक्रम में  शामिल हुए साधु संतों का  व कार्यक्रम उपस्थित नगर परिषद अध्यक्ष नारायण सिंह यादव व थाना प्रभारी  राकेश दामले का महंत रामकृष्ण भारती व आयोजन समिति द्वारा  अंगवस्त्र व  पुष्प माला से स्वागत किया गया। इस जन्मोत्सव कार्यक्रम व भजन संध्या में शामिल हुए आसपास क्षेत्र के भजन गायको ने एक से बढ़कर एक सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी तथा सुमधुर भजनों पर  श्रद्धालुगण जमकर झूमे।इस कार्यक्रम में नगर तलेन सहित आसपास के क्षेत्र के  ग्रामीण जन  शामिल हुए तथा महाप्रसादी  ग्रहण की  ।

श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर पर देर रात तक भजन संध्या का कार्यक्रम चलता रहा ।वही विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल प्रखंड तलेन के   द्वारा कार्यक्रम के दौरान 6 दिसंबर  शौर्य दिवस के उपलक्ष में सामूहिक हनुमान चालीसा  का भी पाठ किया गया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट