सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती की हुई जांच


रोहतास।जिले के दरिगाँव अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सुरच्छित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं का ब्लडप्रेशर तथा हीमोग्लोबिन की जाँच की गयी और आयरन एवं कैल्शियम की दवा भी दी गयी। स्वास्थ्य-केन्द्र पर बड़ी संख्या में आयी गर्भवती महिलाओं को सिविल सर्जन मणिराज रंजन ने बताया कि महीने के 9,15 एवं 21 तारीख को पीएमएसए के तहत गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाता है,ताकि बच्चा और माँ दोनों स्वस्थ रहे।

इस अभियान में राज्य से आए प्रतिनिधि डॉ0 वाहिद जिला कार्यक्रम प्रबंधक अजय कुमार सिंह,जिला सामुदायिक उत्प्रेरक संजीव मधुकर एवं प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक प्रवीण कुमार भी उपस्थित रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट