डिहरी डालमिया नगर में गंदगी के अंबार स्वच्छता भगवान भरोसे

संवाददाता पारसनाथ दुबे

डिहरी आनसोन रोहतास। उद्योग डालमियानगर आवासीय कॉलोनी में गंदगी का अंबार लगा हुआ है कभी यह शहर चमन नगरी के नाम से जाना जाता था सफाई के मामले में डेहरी डालमिया नगर परिषद का अच्छे शहरों में नाम गिना जाता था लेकिन आज यह मच्छरों का शहर हो गया है चारों तरफ गंदगी का अंबार लगा हुआ है मच्छरों का प्रकोप काफी बढ़ गया है जब से रोहतास उद्योग बंद है तब से यह शहर बिरान हो गया है नालियों में कचरा भरा रहने के कारण सफाई के अभाव में नालियों से बदबू आ रहा है और यह शहर कचरा के ढेर पर बसा हुआ है इस शहर का हाल बेहाल है भगवान भरोसे से छोड़ा गया है नालियों का पक्की करण जो हो रहा था वह भी बंद हो गया आधे अधूरे कार्य करके इसको बंद कर दिया गया है इसको देखने वाला कोई भी नगर परिषद का अधिकारी जवाब नहीं देने वाला मिल रहा है आखिर क्यों वार्ड नंबर 6 में काम चल रहा था तो किसके कहने पर किसके आदेश से इस काम को बंद कर दिया गया है जब तक एक मास्टर प्लान के अंतर्गत शहर की विकास के बारे में प्रोजेक्ट नहीं बनेगा तब तक इसका विकास होना असंभव है यह तो दिखावा है कभी भी नगर परिषद के बरीय अधिकारी को शहर में घूमते हुए नहीं देखा गया है जो अधिकारी अपने कार्यालय में बैठकर शहर के विकास करेंगे तो यह जनता के साथ छलावा है कभी-कभी नगर परिषद के द्वारा शहर में फागिग मशीन के द्वारा मच्छरों का दवा का छिड़काव होता था लेकिन विगत चार से पांच महीना से बंद है इसके बारे में कोई भी अधिकारी बोलने को तैयार नहीं है इस शहर को भगवान भरोसे छोड़ दिया गया है

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट