आरएसएस स्वयंसेवकों ने मनाया विजय दिवस लगाएं दंड प्रहार

तलेन । नगर की माधव प्रभात शाखा पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने विजय दिवस मनाया। विजय दिवस के अवसर पर दंड प्रहार कार्यक्रम आयोजित किया गया।  प्रभात शाखा पर आए स्वयंसेवकों ने  अधिक से  अधिक दंड प्रहार लगाये।  कार्यक्रम में उपस्थित  राजगढ़ विभाग के विभाग पर्यावरण  सह संयोजक धर्मेंद्र  बिंझाणी  स्वयंसेवक को संबोधित करते हुए  कहा कि विजय दिवस 16 दिसम्बर 1971 के युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की जीत के कारण मनाया जाता है। इस युद्ध में 93 हजार पाकिस्तानी सेना के जवानों ने भारतीय सेना के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था।  उसी को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ  विजय दिवस के रूप में मनाता चला आ रहा है l वहीं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों को इस दिवस को दंड प्रहार दिवस के रूप में अपनी-अपनी शाखा पर  दंड प्रहार  लगाए जाते हैं।अपनी शाखाओं पर इसकी तैयारी स्वयंसेवक पहले से करते हैं।इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को संगठित, दृढ़ निश्चयी, शक्ति संपन्न एवं पुरुषार्थी बनाना है। संघ के बाल, तरुण, शिशु एवं प्रौढ़ स्वयंसेवक इस महायज्ञ में प्रहार लगाकर अपनी आहुति देते हुए शहीद वीरों की शहादत को प्रणाम करते हैं

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट