प्रखंड के कौशल विकास केंद्र में जाॅब कैंप का हुआ आयोजन

संवाददाता सुचित पाण्डेय की रिपोर्ट 

रामपुर (कैमूर)--  प्रखंड मुख्यालय स्थित कौशल विकास केंद्र पर बुधवार को सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विसेज के द्वारा युवाओं को रोजगार के लिए रजिस्ट्रेशन किया गया, जिसकी योग्यता 10 वीं पास है। कौशल विकास केंद्र समन्वयक नागेंद्र तिवारी ने बताये कि बेरोजगार युवाओं के लिए यह सुनहरा अवसर है| लगभग 60 आवेदन पड़े थे जिसमें 20 युवाओं का रजिस्ट्रेशन हुआ है| जिन युवाओं का रजिस्ट्रेशन हुआ है वह 23 दिसंबर को आरा जाएंगे ट्रेनिंग के लिए ऐसी कंपनियां हर साल आती है और जो बेरोजगार युवा है उनके लिए सुनहरा अवसर लेकर के आती हैं और नागेंद्र तिवारी ने यह  बताया कि जो छात्र-छात्राएं कंप्यूटर सीखना चाहते हैं वह निशुल्क  कौशल विकास केंद्र पर आकर सीख सकते हैं नामांकन प्रारंभ है सिक्योरिटी मनी के रूप में ₹1000 लिया जाता है जो कोर्स पूरा होने पर पुनः छात्र-छात्राएं के खाते में चल जाता है| यहां से प्रशिक्षण लेकर कई छात्र-छात्र ऐसे हैं जो अपना रोजगार कर रहे हैं निवास आए कोई फॉर्म अप्लाई करना हो वह  खुद अपना फॉर्म अप्लाई कर रहे हैं|

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट