किराना दुकान से मिली भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब


रोहतास ।थाना क्षेत्र के स्थानीय नगर पंचायत के सद्भावना चौक पर एक किराना दुकान से पुलिस को भारी मात्रा में  अंग्रेजी शराब  बरामद हुआ है। बताया गया कि रोहतास नगर पंचायत मे अवैध शराब बिक्री का सूचना पुलिस को मिल रही थी। गुप्त सूचना  के आधार पर रोहतास थाना अध्यक्ष निकुंज भूषण प्रसाद ने त्वरित कार्यवाही करते हुए एसआई उपेंद्र यादव, परमात्मा कुमार, एवं सोनू कुमार का टीम गठित कर दुकान में छापेमारी कार्रवाई।  जिसमें 63.42 लीटर यूपी निर्मित अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। साथ ही शराब कारोबार में सनलिप्त अंशु कुमार साढ़े अठारह वर्ष तथा सुनील उर्फ भोला कश्यप 55 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। थाना अध्यक्ष निकुंज भूषण प्रसाद ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर करवाई किया गया तथा शराब के विरुद्ध लगातार पुलिस सक्रिय है और आगे भी कार्रवाई करते रहेगी। गिरफ्तार दिनों आरोपियों को बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट