बिहार राज्य स्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता–2025 का भव्य आयोजन

संवाददाता पारसनाथ दुबे

डिहरी आनसोन रोहतास।19 से 22 दिसंबर तक जुटेंगे राज्य भर के युवा, जूनियर और सीनियर खिलाड़ी।

बिहार के खेल जगत के लिए गर्व का विषय है कि बिहार राज्य स्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता–2025 का आयोजन आगामी 19 दिसंबर से 22 दिसंबर 2025 तक जहानाबाद में किया जा रहा है। सामाजिक कार्यकर्ता और पत्रकार सत्यानंद कुमार ने सासाराम रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर जिला के खिलाड़ियों को रवाना किया। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता का आयोजन खेल भवन, गांधी मैदान, जहानाबाद में होगा, जहां बिहार के सभी जिलों से प्रतिभाशाली भारोत्तोलक अपने दमखम का प्रदर्शन करेंगे।


यह प्रतियोगिता 10वीं यूथ (बालक एवं बालिका वर्ग), 11वीं जूनियर, तथा 56वीं सीनियर (पुरुष एवं महिला) श्रेणी में आयोजित की जाएगी। आयोजन का उद्घाटन 20 दिसंबर 2025 को दोपहर 12 बजे होगा।

शालू कुमारी 59 kg में खेल रही है तथा बच्चों को भी सीख भी रही है करूप बभनी

आयुषी कुमारी 45 kg सासाराम

साक्षी कुमारी 45 kg सासाराम

सत्यम कुमार 52 kg तिलौथू

सत्यम कुमार 60 kg उचितपूर

सत्यम कुमार 40 kg सासाराम

आदित्या कुमार 100 kg लालगंज

यह लोग अपने दम खम को दिखाने के लिए जहानाबाद पहुँच चुके हैं

साथ ही साथ रोहतास जिला भारोत्तोलन के सचिव कोडर तिलौथू निवासी सुधाकर मिश्रा जीत की अग्रिम बधाई दी।


कार्यक्रम का आयोजन जिला भारोत्तोलन संघ, जहानाबाद द्वारा किया जा रहा है, जो बिहार वेटलिफ्टर्स एसोसिएशन के तत्वावधान में संपन्न होगा। प्रतियोगिता को भारतीय भारोत्तोलन महासंघ (IWLF) एवं बिहार सरकार से संबद्ध संस्थाओं का सहयोग प्राप्त है।


इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बिहार के कोने-कोने से चयनित खिलाड़ी भाग लेंगे, जिससे युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने और राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचने का सुनहरा अवसर मिलेगा। आयोजन को लेकर खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और खेल प्रेमियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।


आयोजन समिति ने बिहार भारोत्तोलन संघ के सभी सदस्यों एवं जिलों को आमंत्रण भेजते हुए सफल सहभागिता की अपील की है। प्रतियोगिता के सफल संचालन हेतु सभी तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं।


इस आयोजन से जहानाबाद न केवल खेल मानचित्र पर अपनी मजबूत पहचान बनाएगा, बल्कि राज्य में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में भी यह एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट