इंद्रपुरी क्षेत्र के बडीहा गांव में नव दिवसीय रामलीला
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Dec 20, 2025
- 77 views
संवाददाता पारसनाथ दुबे
डिहरी आनसोन रोहतास।कार्यक्रम में तीसरे दिन शामिल हुए डेहरी विधायक राजीव रंजन सिंह उर्फ सोनू सिंह ने सर्वप्रथम प्रभु श्री राम की आरती किया तत्पश्चात ग्राम कचहरी पंच व भाजपा नेता आनंद कुमार पांडे ने विधायक को शॉल देकर अंग वस्त्र से सम्मानित किया श्री सिंह ने ग्रामीणों को बताते हुए कहा कि बरसों पूर्व रामलीला महोत्सव का आयोजन किया जा रहा था लेकिन नई पीढ़ी में रामलीला का आयोजन धीरे-धीरे विलुप्त होता जा रहा है तीन दशक बाद ग्रामीणों के मन में उत्साह जगा इससे युवा पीढ़ी को संस्कार मिलता है उन्होंने यह भी बताया कि प्रभु श्री राम के बताए हुए मार्ग पर चलने से सभी लोगों का जीवन धन्य हो जाता है कलाकारों द्वारा तीसरे दिन धनुष यज्ञ की लीला की झांकी दिखाते हुए बताया गया कि जनक ने प्रतिज्ञा किया कि जो भी शिव का दिया हुआ धनुष तोड़ेगा उसी के साथ में अपनी पुत्री सीता का विवाह करूंगा इसमें देश देशांतर से अनेक योद्धा आए परंतु किसी से धनुष नहीं टूटा धनुष यज्ञ में रावण और बाणासुर जैसे वीर योद्धा भी आए लेकिन उन लोगों से धनुष हिला तक भी नहीं अंततोगत्वा मर्यादा पुरुषोत्तम श्री रामचंद्र ने धनुष को दोनों हाथ से उठाते हुए आसानी से तोड़ दिया जिससे सारा राजा और वीर योद्धा आश्चर्यचकित हो गए मौके पर श्री रामायण प्रचारक मंडल मिर्जापुर उत्तर प्रदेश के संचालक राजेश चौरसिया ,अध्यक्ष उपेंद्र कुमार, कलाकार प्रमोद कुमार, नीलू कुमारी , भावेश पांडे , अनिल सिंह, अक्षय पांडे, शशि भूषण पांडे , राम सिंह आसान सिंह समेत सैकड़ो लोग उपस्थित हुए।


रिपोर्टर