सांसद बाल्या मामा का नवी मुंबई एयरपोर्ट पैदल मार्च पुलिस ने रोका, आचार संहिता का हवाला
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Dec 20, 2025
- 108 views
भिवंडी। नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम दिव्या पाटिल के नाम पर रखने की मांग को लेकर भिवंडी लोकसभा क्षेत्र के सांसद सुरेश म्हात्रे उर्फ बाल्या मामा के नेतृत्व में 22 से 24 दिसंबर तक मनकोली से एयरपोर्ट तक पैदल मार्च निकालने की योजना थी। हालांकि, नारपोली पुलिस ने इस मूवमेंट को अनुमति देने से इनकार कर दिया है।पुलिस ने बताया कि इस समय पूरे राज्य में भिवंडी समेत 29 महानगरपालिका चुनाव को लेकर आचार संहिता लागू है। इसी कारण किसी भी राजनीतिक गतिविधि को अनुमति नहीं दी जा सकती। सांसद को लिखित रूप में सूचित किया गया है कि आचार संहिता के दौरान पैदल मार्च या किसी प्रकार के सार्वजनिक कार्यक्रम की इजाजत नहीं दी जा सकती।सांसद बाल्या मामा और उनके समर्थक लंबे समय से एयरपोर्ट का नाम दिव्या पाटिल के नाम पर रखने की मांग कर रहे हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि वे इस प्रतिबंध के बावजूद अपनी योजना को लेकर क्या रुख अपनाते हैं और आंदोलन को कैसे आगे बढ़ाते हैं।


रिपोर्टर