सिर्फ ठाणे ही नहीं, ‘चांदा से बांदा’ तक शिंदे सेना की ताकत

भिवंडी मनपा की हांडी महायुति ही फोड़ेगी — उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का विरोधियों पर तंज


भिवंडी। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि शिंदे सेना की ताकत सिर्फ ठाणे जिले तक सीमित नहीं है, बल्कि ‘चांदा से बांदा’ तक फैली हुई है। नगरपंचायत और नगराध्यक्ष चुनावों के नतीजों के बाद यह बात विरोधियों को अच्छी तरह समझ में आ गई होगी, ऐसा व्यंग्यात्मक तंज उन्होंने भिवंडी में लगाया।शिंदे ने आगामी भिवंडी निजामपुर शहर महानगरपालिका के सार्वत्रिक चुनावों को लेकर बड़ा दावा करते हुए कहा कि इस बार भिवंडी मनपा की ‘हांडी’ महायुति ही फोड़ेगी। उनके इस बयान से महायुति में शामिल पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के बीच बना भ्रम भी दूर हो गया है उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे शिवसेना उपनेता रूपेश (दादा) म्हात्रे के भिवंडी के भादवड इलाके में नवनिर्मित जनसंपर्क कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर बोल रहे थे। इस मौके पर उन्होंने नगरपंचायत और नगराध्यक्ष चुनावों में विजयी हुए सभी उम्मीदवारों का अभिनंदन भी किया।

कार्यक्रम के दौरान भिवंडी-कल्याण मार्ग के चौड़ीकरण को लेकर प्रभावित संघर्ष समिति के प्रतिनिधियों ने जोरदार नारेबाजी कर विरोध जताया। यह मामला शिंदे के संज्ञान में आते ही उन्होंने अपने भाषण में प्रभावित नागरिकों को आश्वस्त किया कि रस्ता रुंदीकरण के नाम पर किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि ठाणे और डोंबिवली की तरह भिवंडी का भी विकास होना जरूरी है। शहरीकरण और विकास आवश्यक है, लेकिन विकास की प्रक्रिया में जिनके घरों या दुकानों पर बुलडोजर चलेंगे, उन्हें उचित मुआवजा और पुनर्वसन दिया जाएगा।

------------------------------------------

भिवंडी मनपा चुनाव महायुति मिलकर लड़ेगी...

महापालिका चुनाव को लेकर लंबे समय से चली आ रही अटकलों पर विराम लगाते हुए एकनाथ शिंदे ने स्पष्ट किया कि आगामी मनपा चुनाव महायुति एकजुट होकर लड़ेगी। इससे यह साफ हो गया है कि भिवंडी मनपा की आने वाली सार्वत्रिक चुनावी लड़ाई महायुति पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरकर लड़ेगी।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट