सीमा देवी की पुण्य स्मृति में आयोजित शोक सभा भंडारा में क्षेत्र के गणमान्य समाजसेवी हुए उपस्थित
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Dec 24, 2025
- 77 views
संवाददाता सिगासन सिंह यादव की रिपोर्ट
भभुआं(कैमूर)-- अनुमंडल के चांद प्रखंड अंतर्गत ग्राम लेदरी में सीमा देवी की पुण्य स्मृति में आयोजित शोक सभा भंडारा में क्षेत्र के गणमान्य समाजसेवी उपस्थित हुए। इस अवसर पर समाजसेवी डॉक्टर जागेश्वर सिंह यादव विशेष रूप से शामिल हुए। सीमा देवी, ग्राम लेदरी निवासी राजवंश यादव की धर्मपत्नी थीं तथा कैमूर जिला के भू-अर्जन विभाग में बाड़ा बाबू के पद पर कार्यरत गणेश यादव की बड़ी बहन थीं। उनके असामयिक निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।
शोक सभा को संबोधित करते हुए समाजसेवी डॉक्टर जागेश्वर सिंह यादव ने कहा कि इस धरती पर जो भी प्राणी—चाहे मनुष्य हो, पशु हो या पक्षी—आया है, उसे एक दिन इस संसार को छोड़कर जाना ही है। जीवन क्षणभंगुर है, इसलिए हमें अपने जीवन में अच्छे कर्म करने चाहिए। उन्होंने सभी लोगों से निवेदन किया कि अपने से बड़ों का सम्मान करें, सज्जन और गुणी व्यक्तियों से शिक्षा ग्रहण करें तथा सदैव भगवान का नाम स्मरण करते रहें। उन्होंने समाज में आपसी भाईचारा, प्रेम और सद्भाव बनाए रखने की प्रेरणा दी और सभी समुदायों को मिलजुल कर रहने का संदेश दिया।
इस अवसर पर जयप्रकाश सिंह, बब्बन सिंह, भरत राम, विनोद यादव, शेखर सिंह, सुशील यादव, बीएसएफ गणेश सिंह, बेचू सिंह, पूर्व मुखिया मनोज यादव, वाल्मीकि सिंह, राजनाथ गुरुजी, जितेंद्र नाथ, अरविंद यादव, संजय सिंह, धर्मदेव यादव, संतोष कुशवाहा, राम नारायण गुरुजी सहित अनेक गणमान्य लोगों ने स्वर्गीय सीमा देवी के तेल चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और भगवान से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।
अंत में स्वर्गीय सीमा देवी के पुत्र, इंजीनियर अरविंद यादव ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया और प्रसाद ग्रहण कराकर सम्मानपूर्वक विदाई दी। शोक सभा का समापन श्रद्धा, शांति और भक्ति भाव के साथ हुआ।


रिपोर्टर