पारोल रोड पर कही फंसी तो कही खराब हुई ट्रक, यातायात जाम, यात्रियों और छात्रों की बढ़ी परेशानी
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Dec 26, 2025
- 89 views
भिवंडी। भिवंडी पारोल रोड पर शुक्रवार की सुबह जहां एक ट्रक फंस गया,वही दूसरा ट्रक खराब होने से सड़क पर भारी जाम लग गया। जिसके कारण यात्रियों और छात्रों को काफी परेशानी हुई। जानकारी के अनुसार, भिवंडी पारोल रोड पर लखिवली गांव के श्मशान घाट के सामने सुबह करीब 8 बजे एक ट्रक फंस गया। वहीं, जुनांदुरखी-तेम्भावली समूह ग्राम पंचायत के अंतर्गत जुनांदुरखी के शिवाजीनगर में शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे ट्रक एचआर 38 एक्स 0053 अचानक खराब हो गया। भपारोल रोड मुख्य राज्य राजमार्ग से जुड़ने वाली एक महत्वपूर्ण सड़क है, इसलिए इस पर सुबह से शाम तक भारी वाहनों का आवागमन होता है। शुक्रवार सुबह उक्त मार्ग पर दो ट्रकों के फंसते ही भारी जाम लग गया। इसी तरह, जुनांदुरखी में भी ट्रक सड़क पर फंस गया। इस घटना से ग्रामीण कृषि श्रमिकों और कामगार वर्ग को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जुनांदुरखी क्षेत्र में कक्षा 1 से 10 तक का एक विद्यालय भी है। इस वजह से छात्र सड़क पार करके विद्यालय पहुँचने में थक गए। अभिभावकों ने बताया गया कि लखीवली में ट्रक फंसने के कारण शहर में पढ़ने वाले कुछ छोटे बच्चों को स्कूल भेजना भरी पड़ा। कुछ समय बाद, लखीवली में जेसीबी की मदद से सड़क साफ की गई, जबकि जुनांदुरखी में फंसे ट्रक को क्रेन की मदद से हटाया गया ।जिसके बाद पुनः यातायात सुचारू हो गया।


रिपोर्टर