भिवंडी में केबल नेटवर्क विवाद चली तलवार , छह के खिलाफ मामला दर्ज
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Dec 27, 2025
- 190 views
भिवंडी। भिवंडी के कोपर क्षेत्र में केबल नेटवर्क के विवाद को लेकर एक युवक पर तलवार व रॉड से जानलेवा हमला किया गया। इस संबंध में नारपोली पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता एवं महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता राकेश भरत पाटील (उम्र 38 वर्ष), जो केबल नेटवर्क व्यवसाय से जुड़े हैं, 23 दिसंबर 2025 को दोपहर करीब 2.30 बजे श्री अरिहंत कंपाउंड, बिल्डिंग नंबर-जे, कोपर (भिवंडी) में मौजूद था। इसी दौरान केशव पाटील और उनके साथियों ने पुरानी रंजिश और केबल वायर काटने के विवाद को लेकर शिकायतकर्ता को धमकाया। आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने हाथापाई करते हुए चप्पलों, मुक्कों और लातों से मारपीट की।शिकायत में बताया गया है कि यश पाटील ने तलवार से हमला कर शिकायतकर्ता के दाहिने हाथ की उंगली पर वार किया, जबकि अन्य आरोपियों ने लोखंडी रॉड से हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों पर हमला कर घायल कर दिया। हमले में शिकायतकर्ता को गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।इस मामले में पुलिस ने केशव शिवराम पाटील (48), यश केशव पाटील (22), हर्ष केशव पाटील (28), अभिजीत शशिकांत पाटील (32), रोहित शरद पाटील (32) और समकांत म्हात्रे (42) के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सभी आरोपी कोपर क्षेत्र के निवासी हैं।


रिपोर्टर