महिला ने खाड़ी में कूदकर की आत्महत्या
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Dec 30, 2025
- 117 views
पति और सास पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप, मामला दर्ज
भिवंडी। भिवंडी तालुका के कोनगांव पुलिस थाना क्षेत्र में एक 28 वर्षीय विवाहिता द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। विवाहिता ने दुर्गाड़ी खाड़ी के गणेश घाट परिसर में पानी में कूदकर अपनी जान दे दी। इस मामले में पुलिस ने मृतका के पति और सास के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, जुनांर्दुखी शिवाजी नगर निवासी रामचंद्र दयाराम पाटील ने कोनगांव पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में उन्होंने बताया कि उनकी 28 वर्षीय बेटी की शादी पिंपलघर गांव निवासी हेमंत पाटील से हुई थी। आरोप है कि हेमंत पाटील कर्ज में डूबा हुआ था और पैसों की मांग को लेकर वह पत्नी के साथ लगातार मारपीट और गाली-गलौज करता था।शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि सास शोभा पाटील द्वारा विवाहिता को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। पति और सास की लगातार प्रताड़ना से परेशान होकर विवाहिता ने 27 दिसंबर की रात कोनगांव स्थित दुर्गाड़ी खाड़ी में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली।घटना की जानकारी 28 दिसंबर को सुबह करीब 11:24 बजे पुलिस को मिली। कोनगांव पुलिस ने मृतका के पति हेमंत पाटील और सास शोभा पाटील के खिलाफ बीएनएस की धारा 108 और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की आगे की जांच पुलिस उप निरीक्षक महेन्द्र सपकाले कर रहे हैं।


रिपोर्टर