सीमेंट मिक्सर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार घायल
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Dec 30, 2025
- 117 views
लापरवाह ड्राइविंग के आरोप में अज्ञात चालक पर मामला दर्ज
भिवंडी। भिवंडी तालुका के कोनगांव पुलिस थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार सीमेंट मिक्सर ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार घायल हो गया। इस घटना में एक अन्य युवक को भी गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, नवी मुंबई निवासी रविंद्र सुभाष पंडा ने कोनगांव पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में बताया गया है कि 29 दिसंबर की सुबह करीब 9 बजे वह अपने मित्र दीपक सिंह के साथ मोटरसाइकिल से पिंपलास रेलवे ब्रिज से ठाणे-नाशिक रोड की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे सीमेंट मिक्सर ट्रक क्रमांक MH43-BX-4862 के चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी।हादसे के बाद दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े। इस दुर्घटना में रविंद्र पंडा के बाएं हाथ की एक उंगली टूट गई, जबकि उनके मित्र दीपक सिंह को गंभीर चोटें आई हैं। हादसे में मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई।कोनगांव पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ बीएनएस की धारा 4(क), 281, 115(अ), (ब), 324(4) तथा मोटर वाहन अधिनियम की धारा 184 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस द्वारा ट्रक चालक की तलाश की जा रही है और मामले की आगे की जांच जारी है।


रिपोर्टर