कॉमेडी स्टार नेहा सिंह पगली ने माता मुंडेश्वरी दरबार में टेका माथा

संवाददाता सिगासन सिंह यादव की रिपोर्ट

भभुआं(कैमूर)--नव वर्ष के अवसर पर अनुमंडल क्षेत्र के भगवानपुर प्रखंड में म आस्था और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला, जब मशहूर कॉमेडी स्टार नेहा सिंह पगली अपनी पूरी टीम के साथ मां मुंडेश्वरी के दरबार में पहुंचीं। इस पावन अवसर पर नेहा सिंह पगली के साथ कॉमेडी कलाकार मोनिका, कृष्णा राज, लक्ष्मीकांत, रवि राज और अजय निषाद भी मौजूद रहे। सभी कलाकारों ने मां मुंडेश्वरी के चरणों में माथा टेककर बिहार की जनता के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

पूजा-अर्चना और दर्शन के बाद नेहा सिंह पगली ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मां मुंडेश्वरी के आशीर्वाद से ही उन्हें लोगों का इतना प्यार मिला है और वह हमेशा बिहार की संस्कृति और आस्था से जुड़ी रहेंगी। उन्होंने नए साल में बिहारवासियों के लिए खुशहाली और तरक्की की प्रार्थना की।

मंदिर दर्शन के उपरांत नेहा सिंह पगली अपनी टीम के साथ उमापुर गांव स्थित उतर 58 पुल के पास पहुंचीं, जहां महाकाय इंटरप्राइजेज के संस्थापक अजय सिंह कुशवाहा ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। कंपनी परिसर में सभी कलाकारों ने साथ बैठकर नाश्ता-पानी किया और आपसी बातचीत के साथ कुछ यादगार पल बिताए।

अजय सिंह कुशवाहा ने कहा कि नेहा सिंह पगली जैसी लोकप्रिय कलाकार का उनके प्रतिष्ठान पर आना गर्व की बात है। नाश्ते के बाद नेहा सिंह पगली और उनकी टीम वहां से अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गई। यह दौरा न सिर्फ धार्मिक आस्था से जुड़ा रहा, बल्कि आपसी सौहार्द और सकारात्मक संदेश भी दे गया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट