डा. रंगेश्वर पाण्डेय नहीं रहे,
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jan 02, 2026
- 52 views
मन्दिर समिति ने शोक व्यक्त किया
संवाददाता पारसनाथ दुबे,
डेहरीआनसोनरोहतास, डेहरी बाजार स्थिति प्रसिद्ध हनुमान मंदिर के प्रधान पुजारी अचार्यव डा. रंगेश्वर पाण्डेय (68)का उनके गांव नोखा प्रखंड के बभनपुरवा गांव में निधन हो गया।उनका अंतिम संस्कार वाराणसी स्थित मणिकर्णीका घाट पर किया गया। उनके पुत्र मुकेश पाण्डेय ने मुखागनी दी।
उनके निधन पर मंदिर कमिटी ने शोक व्यक्त किया है।शोक व्यक्त करनेवालो में दिलीप सरावगी, अर्जुन केशरी, विजय गुप्ता, अनुज गुप्ता, ओम केजरीवाल, जय प्रकाश कश्यप आदि शामिल थे।
वक्ताओ ने कहा कि आचार्य डा. पाण्डेय कर्मकांड के विद्वान थे। वे आयुर्वेद के चिकित्सक थे। चिकित्सा सेवा छोड़ तीन दशक से हनुमान जी की सेवा में लगे थे। उनके असमयिक निधन से मंदिर समिति को काफ़ी दुखी है।सभी ने प्रभु हनुमान से उनकी आत्मा की शांति व परिजनों को दुख की घड़ी में सहन सकती प्रदान करने की प्रार्थना किया है।


रिपोर्टर