राघव फाउंडेशन ट्रस्ट ने कड़ाके की ठंड में जरूरतमंदों को दिया कंबल का सहारा
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Jan 03, 2026
- 25 views
आर गुरुकुलम स्कूल में आयोजित हुआ वितरण समारोह, सर्वे के आधार पर चुने गए थे लाभार्थी
जिला संवाददाता संदीप कुमार की रिपोर्ट
कैमूर-- भीषण ठंड और शीत लहर के प्रकोप को देखते हुए राघव फाउंडेशन ट्रस्ट की ओर से सामाजिक सरोकार की एक सराहनीय पहल की गई है। शुक्रवार को ट्रस्ट की ओर से कैमूर जिला अंतर्गत नुआंव थाना क्षेत्र के आर गुरुकुलम स्कूल परिसर में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में असहाय और जरूरतमंद लोगों को कंबल प्रदान किए गए। ट्रस्ट की कमेटी द्वारा पिछले कई दिनों से क्षेत्र में घर-घर जाकर सर्वे कराया जा रहा था। इस सर्वे का उद्देश्य उन वास्तविक जरूरतमंदों की पहचान करना था, जिन्हें ठंड से बचाव के लिए मदद की सख्त जरूरत है। चिह्नित किए गए लोगों को आर गुरुकुलम स्कूल में आमंत्रित किया गया और उन्हें सम्मानपूर्वक कंबल भेंट किए गए। कार्यक्रम के दौरान ट्रस्ट के सदस्यों ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। भीषण ठंड में गरीबों की मदद करना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। कार्यक्रम में मौजूद सदस्यों ने खुद अपने हाथों से बुजुर्गों और असहायों को कंबल ओढ़ाए। कंबल पाकर लाभार्थियों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। इस कार्य में मुख्य रूप से जितेंद्र चौबे, विवेक जायसवाल, जितेंद्र यादव, विकास चौबे, सुजीत जायसवाल, दीपक यादव और सुनील यादव सहित ट्रस्ट के अन्य सदस्य और स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने ट्रस्ट के इस प्रयास की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्यों को जारी रखने का संकल्प लिया।


रिपोर्टर