डीएम ने मघ निषेध की समीक्षा बैठक किया


रोहतास ।जिला पदाधिकारी उदिता सिंह की अध्यक्षता में मद्य निषेध से संबंधित समीक्षात्मक बैठक समाहरणालय के डीआरडीए सभागार में सम्पन्न हुई।

बैठक के दौरान बताया गया कि पुलिस विभाग एवं मद्य निषेध विभाग द्वारा माह दिसम्बर 2025 में 223 शराब में संलिप्त अभियुक्तों को गिरफ्तार कर कुल 17116.100 लीटर शराब जब्त की गयी।

साथ ही 252 वाहनों को भी जब्त किया गया। जिलाधिकारी द्वारा तीनों अनुमण्डल के पुलिस पदाधिकारियों को निदेशित किया गया कि प्रत्येक सप्ताह अपने-अपने अनुमण्डल अंतर्गत थाना से संबंधित लंबित अधिहरण प्रस्ताव की समीक्षा कर अविलम्ब वाहन अधिहरण प्रस्ताव जिला विधि को भेजा जाय। 

यह भी कहा गया कि सोनटीला एवं तटीय क्षेत्रों में सशस्त्र बल के साथ सघन छापामारी कार्य करते हुए अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई करना सुनिश्चित की जाय।

पुलिस विभाग एवं मद्य निषेध विभाग द्वारा जब्त शराब का विनष्टीकरण प्रस्ताव 15 दिनों के अन्दर भेजने का निर्देश दिया गया।

सभी न्यायालयों से लंबित वाहनों का अधिहरण प्रस्ताव अविलम्ब निष्पादन कराने का भी निदेश दिया गया।

सभी पुलिस थानाध्यक्षों एवं उत्पाद थाना को निदेशित किया गया कि अपने-अपने थानान्तर्गत जब्त शराब का विनष्टीकरण प्रस्ताव एवं वाहन अधिहरण प्रस्ताव एक सप्ताह के अन्दर समर्पित करना सुनिश्चित करें।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट