टीम डेहरीयंस ने रेलवे के रवैया के लेकर नाराजगी जाहिर किया

संवाददाता पारसनाथ दुबे

डिहरी आनसोन रोहतास।डीडीयू -गया के बीच सबसे ज्यादा राजस्व और फुटफॉल वाला डेहरी ऑन सोन का विकास नहीं हो रहा है l सारे प्रोजेक्ट क़ो वर्षो से लेट किया जा रहा है l प्लेटफार्म पर स्थित शौचालयों मे सफाई तक नहीं होती है l सिर्फ सोशल मीडिया पर बैठक करने से कुछ नहीं होता है,निष्कर्ष शून्य है l 


पिछले 4 साल से 12 मीटर का FOB बन रहा है l

प्लेटफार्म 2/3 और 4/5 पर लिफ्ट प्रस्तावित है l एक लिफ्ट क़ो डालमियानगर की तरफ लगाया जाये l 1-1 इसक्लेटर क़ो उतर -दक्षिण की दिशा मे बहुत जरुरी है l

तीन मंजिला भवन कब बनेगा सभी कार्यालय उसमे शिफ्ट हो , प्लेटफार्म 2/3 स्थित पुराने कार्यालय क़ो पेंट पोचारा करके ही विकास बताते है l 

GRP कार्यालय उतर दिशा मे और RPF दक्षिण दिशा मे शिफ्ट किया जाये l

*3 साल से पाली - मकराइन ROB बंद है अधिकारीयों क़ो कोई दर्द नहीं है l डेहरी ऑन सोन क़ो अरबो रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ l कई मरीजो ने दम तोड़ दिया क्योंकि समय से अस्पताल नहीं पहुँच पाये l

वाशिंग पिट का निर्माण कब होगा?

प्लेटफार्म नंबर 1/6 का विस्तार कब होगा?

*प्लेटफार्म नंबर 7/8 का निर्माण के लिये 2020 से माँग हो रही है l 

*डालमियानगर के तरफ टिकट काउंटर, शौचालय, पार्किंग और वेटिंग हॉल का निर्माण की माँग 10 वर्षो से हो रही है l 


रेलवे अधिकारी चाहिए जो कामों क़ो जल्द से जल्द पूरा कराये l सबसे पहले प्रोजेक्ट पूरा होने का समय सीमा तय हो l रेलवे सभी कांट्रेक्टर्स क़ो समय से राशी दे l कमीशन खोरी बंद होनी चाहिए जिसके कारण सभी प्रोजेक्ट समय पर पूरा नहीं होता है l

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट