बिना हेलमेट वाले को गुलाब देकर हेलमेट की याद दिलाई
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jan 09, 2026
- 49 views
रोहतास। जिला मुख्यालय सासाराम में अनोखा रोको-टोको अभियान चलाया गया। जिसमें बिना हेलमेट चालकों को गुलाब देकर दी गई यातायात सुरक्षा की सीख
सासाराम में यातायात पुलिस द्वारा नियमों के पालन को लेकर एक सराहनीय पहल की गई। आमतौर पर चालान और सख्ती के लिए पहचाने जाने वाले रोको-टोको अभियान के तहत इस बार पुलिस ने बिना हेलमेट वाहन चला रहे लोगों को न दंडित किया, न जुर्माना काटा, बल्कि उन्हें गुलाब का फूल भेंट कर यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया।
अभियान के दौरान पुलिसकर्मियों ने चालकों को समझाया कि हेलमेट केवल नियम नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा का सबसे अहम साधन है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि उद्देश्य लोगों में डर पैदा करना नहीं, बल्कि समझाइश के जरिए जिम्मेदार नागरिक बनाना है।
इस पहल से वाहन चालकों के चेहरे पर मुस्कान दिखी और कई लोगों ने तुरंत हेलमेट पहनने का संकल्प भी लिया। स्थानीय लोगों ने पुलिस के इस मानवीय और सकारात्मक प्रयास की सराहना की।


रिपोर्टर