नहर में तैरता मिला व्यक्ति का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

मृतक की पहचान गांव के ही सुधाकर तिवारी के रूप में हुई पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

जिला संवाददाता संदिप कुमार  की  रिपोर्ट 

कैमूर-- जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ददरा-भगवानपुर पथ पर स्थित सीवों नहर पुल के पास शनिवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब ग्रामीणों ने नहर के पानी में एक व्यक्ति का शव तैरता हुआ देखा। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला, जिसकी पहचान सुधाकर तिवारी पिता सरोज तिवारी उर्फ नचकु तिवारी, ग्राम- सीवों, थाना- भगवानपुर, जिला- कैमूर के रूप में हुई है। शिनाख्त होते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के पिता के अनुसार, सुधाकर तिवारी 9 जनवरी शाम को 7:00 बजे घर से निकला था और रात भर घर वापस नहीं लौटा। सुबह उसका शव नहर में मिला।  घटना की सूचना मिलते ही पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर कागजी प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है कि मौत डूबने की वजह से हुई है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है।

मामले की जानकारी देते हुए भभुआ थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि नहर में शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी। शव की पहचान सुधाकर तिवारी के रूप में हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के पिता के द्वारा गांव के ही पांच लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है जिसमें अवध सिंह के पुत्र प्रद्युम्न सिंह उर्फ अंकित पटेल, सुभाष सिंह (पिता स्व. शोभनाथ सिंह), लव पटेल (पिता अमर सिंह), तेजपति सिंह (पिता रामसूरत सिंह) और दीपक पटेल (पिता सुभाष सिंह) शामिल है। पिता का आरोप है कि पूर्व के विवाद के कारण उनके बेटे की हत्या की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का स्पष्ट पता चल पाएगा। फिलहाल पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।

इस घटना के बाद सीवों गांव और आसपास के इलाकों में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस का कहना है कि वे परिजनों के बयान और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई करेंगे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट