बेलांव थाना अध्यक्ष ने जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण की

संवाददाता सुचित पाण्डेय की रिपोर्ट 

 रामपुर(कैमूर)-- प्रखंड के बेलांव थाना क्षेत्र में थाना प्रभारी द्वारा जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया गया। बेलांव थानाध्यक्ष चंद्रप्रभा ने अपने हाथों से विभिन्न गांवों में कई जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया। कड़ाके की ठंड में किए गए इस कार्य से जरूरतमंदों को बड़ी राहत मिली। उन्होंने कहा कि ठंड के इस मौसम में गरीब और बेसहारा लोगों के लिए एक कंबल भी बहुत बड़ी मदद साबित होता है। इसी भावना से प्रेरित होकर उन्होंने कंबल वितरण का निर्णय लिया। और वृद्ध, विधवा महिलाओं, दिव्यांगों और अत्यंत गरीब परिवारों को कंबल दिया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट