अवैध मिनी गन फैक्ट्री का उद्वेदन तीन गिरफ्तार ,
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jan 11, 2026
- 29 views
भारी मात्रा में हथियार बनाने के उपकरण एवं हथियार बरामद
संवाददाता पारसनाथ दुबे
डेहरी ऑन सोन रोहतास। जिले के काराकाट थाना क्षेत्र के देव मारकंडे गांव के पास पुलिस में छापामारी कर अवैध मिनी गन फैक्ट्री का उद्वेदन करने में सपा सफलता पाई है। यह जानकारी देते हुए एसपी रोशन कुमार ने अपने कार्यालय कक्ष में पत्रकारों को बताया कि दिनांक 10.01.26 की संध्या में आसूचना प्राप्त हुई कि काराकट थानाक्षेत्र के देव मार्केण्डेय (परसर) गाँव के पास रामाशंकर शर्मा एवं उसका भतीजा सोनू कुमार जो ग्रील निर्माण का दूकान चलाता है उसकी आड़ में अवैध रूप से अग्नेयास्त्र का निर्माण बिक्री एवं मरम्मत करता है, जहाँ छापामारी करने पर मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन हो सकता है।
प्राप्त आसूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सहायक पुलिस अधीक्षक सह अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी बिक्रमगंज के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन किया गया जिसमें थानाध्यक्ष काराकट थाना, थानाध्यक्ष कच्छवों थाना तथा तकनीकी सहायता के लिए जिला आसूचना इकाई, रोहतास को भी शामिल किया गया।
गठित टीम के द्वारा काराकाट थानाक्षेत्र के देव मार्कण्डेय (परसर) गाँव के पास स्थित रामाशंकर शर्मा के ग्रील निर्माण दूकान पर छापामारी की गई जहों से दो देशी कट्टा, एक जिन्दा कारतूस, अर्ध-निर्मित देशी कट्टा , तीन क्षतिग्रस्त देशी कट्टा , एक अर्ध-निर्मित पुराना देशी कट्टा,एक मैगजीन , एक खोखा , एक पेचकश , एक लोहा काटने का सीरसा,एक वायरनियर , हथियार का बैरल बनाने में उपयोग किये जाने में दो लोहे का रड ,एक नोकिया कम्पनी का की-पैड मोबाईल बरामद किया गया तथा दूकान में मौजूद रामाशंकर शर्मा तथा सोनु कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया।
गठित टीम के समक्ष पूछताछ में रामाशंकर शर्मा ने काण्ड का खुलासा करते हुए बताया कि ये अपने ग्रील निर्माण की दूकान के आड़ में अवैध देशी कट्टा/पिस्टल का निर्माण, मरम्मत तथा बिक्री करते हैं। इस कार्य में कच्छवों थानाक्षेत्र के दनवार गाँव के निवासी शशि सिंह भी इनके सहयोगी हैं।
उन्होंने बताया कि गठित टीम के द्वारा कच्छवां थानाक्षेत्र के ग्राम दनवार में छापामारी की गई जहाँ से शशि सिंह को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया तो उसके निशानदेही पर उनके गाँव के बगल में स्थित उनके बगीचे से पुआल के निचे ढककर रखा हुआ हथियार के बैरल बनाने में उपयोग की जाने वाली लोहे का छोटा-बडा कुल छः रड, हथियार बनाने में उपयोग किये जाने वाला स्त्रींग तथा एक फायर किया हुआ खोखा बरामद किया गया जिसके उपरांत शशि सिंह को भी गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ एवं तकनिकी साक्ष्य के आधार पर इस काण्ड में बैकवर्ड एवं फॉरवर्ड लिंकेज का पता लगाया जा रहा है जिनके विरूद्ध साक्ष्यानुसार आगे की कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने कहा कि सभी गिरफ्तार अभियुक्तों के अपराधिक ईतिहास के संबंध में से जॉच की जा रही है।
पुलिस टीम में शामिल सभी पुलिस पदाधिकारी / कर्मियों को पुरस्कृत किया जा रहा है।


रिपोर्टर