वियडा को लेकर डीएम ने की बैठक
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jan 12, 2026
- 45 views
रोहतास ।जिला पदाधिकारी उदिता सिंह की अध्यक्षता में बियाडा,डेहरी औद्योगिक क्षेत्र में व्याप्त नेटवर्क समस्या को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। यह बैठक उद्योग वार्ता के दौरान उद्योगपतियों द्वारा की गयी शिकायतों के आलोक में बुलायी गई थी,जिसमें औद्योगिक क्षेत्र में मोबाइल एवं इंटरनेट नेटवर्क की गंभीर समस्या को प्रमुखता से उठाया गया। बैठक में बियाडा क्षेत्र में कार्यरत विभिन्न उद्योगों के प्रतिनिधियों ने बताया कि नेटवर्क की कमजोर स्थिति के कारण औद्योगिक गतिविधियों, डिजिटल भुगतान,संचार एवं प्रशासनिक कार्यों में निरंतर बाधा उत्पन्न हो रही है। इस समस्या के समाधान हेतु जिलाधिकारी द्वारा बीएसएनएल,वोडाफोन,आइडिया, जियो एवं एयरटेल कंपनियों के संबंधित अधिकारियों को बैठक में निदेशित किया गया। जिलाधिकारी ने सभी दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि वे आपसी समन्वय स्थापित करते हुए बियाडा औद्योगिक क्षेत्र में नेटवर्क सुधार के लिए ठोस एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी कंपनियों को सात दिनों के भीतर नेटवर्क समस्या का समाधान प्रस्तुत करने एवं आवश्यक तकनीकी कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि औद्योगिक विकास के लिए निर्बाध संचार सुविधा अत्यंत आवश्यक है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि निर्धारित समय-सीमा में समस्या का
समाधान सुनिश्चित किया जाय।


रिपोर्टर