एक देशी कट्टा एवं लोडेड पिस्टल के साथ गिरफ्तार


रोहतास । अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1 दिलीप कुमार के नेतृत्व में नगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन राय की टीम के साथ शहर के श्री शंकर कॉलेज, तकिया के मैदान में बीते रविवार की देर शाम छापामारी की गयी,जहाँ शराब की चुस्की के साथ किसी बड़ी घटना को अंजाम दिये जाने की नीयत से इकट्ठे तीन अपराधियों में से एक को धर-दबोचा गया,जबकि दो अन्य अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल रहे। पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया है कि गिरफ्तार अपराधी तकिया के युसूफचक मुहल्ला निवासी गोविंदा सोनकर उर्फ बबुआ खटिक है, जिसके पास से दो देशी कट्टा,केएफ-7.65 एमएम का 09 जिन्दा कारतूस लोडेड एक पिस्टल,08 एमएम का तीन जिन्दा कारतूस, दो मोटरसाइकिल तथा एक एंड्रायड मोबाइल जब्त किया गया है। गिरफ्तार अपराधी पर नगर थाना तथा मुफस्सिल थाना में पूर्व से भी संगीन मामला दर्ज है। एसपी के अनुसार फरार दो अन्य अपराधियों की पहचान कर ली गयी है,जिन्हें अविलम्ब गिरफ्तार कर लिया जायेगा। एसपी ने जोर देकर कहा है कि अपराधी और अपराध को बढ़ावा देने वाले को कदापि बख्शा नहीं जायेगा,चाहे वह कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट