रोहतास के लाल ने देश में दुसरा स्थान पाया
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jan 12, 2026
- 26 views
रोहतास । राष्ट्रीय युवा महोत्सव की भाषण प्रतियोगिता में पूरे देश में दूसरा स्थान प्राप्त कर पार्थ कौशिक ने राज्य और जिले का नाम रोशन किया है। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देश भर से चयनित युवाओं ने भाग लिया था,जिसमें पार्थ ने अपने प्रभावशाली विचारों,स्पष्ट अभिव्यक्ति और विषय की गहन समझ से निर्णायकों का ध्यान आकर्षित किया। पार्थ कौशिक को यह सम्मान केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री मनसुख मांडविया एवं रक्षा निखिल खडसे के कर-कमलों द्वारा प्रदान किया गया। पुरस्कार ग्रहण के बाद पार्थ ने कहा कि यह उपलब्धि उनके परिवार,गुरुओं और बिहार के युवाओं के समर्थन का परिणाम है। पार्थ ने जिला पदाधिकारी उदिता सिंह तथा जिला शिक्षा पदाधिकारी मदन राय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि दोनों की कृपा से ही यह संभव हो पाया है।
जिला पदाधिकारी ने पार्थ को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता बिहार के युवाओं की प्रतिभा और राष्ट्रीय मंच पर उनकी मजबूत उपस्थिति को दर्शाती है। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने भी पार्थ की इस सफलता पर धन्यवाद ज्ञापित किया है।


रिपोर्टर