मकर संक्रांति पर सोन आरती में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़,


संवाददाता, पारसनाथ दुबे, 


डेहरी ऑन सोन (रोहतास)।मकर संक्रांति के पावन अवसर पर ऐनीकट स्थित झारखंडी मंदिर हनुमान घाट के समीप सोन नदी तट पर श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। अहले सुबह से ही श्रद्धालुओं ने सोन नदी में आस्था की डुबकी लगाकर पूजा-अर्चना की और महादेव मंदिर में विधिवत दर्शन-पूजन किया।

देर शाम मुख्य अतिथि प्रकाश गोस्वामी एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी ज्योति कुमारी की उपस्थिति में भव्य सोन आरती का आयोजन किया गया। यह आयोजन आचार्य अनुज मिश्रा (ज्योतिष ज्यामिति जागृति फाउंडेशन, डेहरी कटार) के नेतृत्व में उनकी टीम द्वारा संपन्न हुआ। आचार्य लक्ष्मी नारायण मिश्र के साथ दिवाकर उपाध्याय, शिवेन्द्र तिवारी एवं अनिकेत तिवारी ने विधि-विधान से आरती संपन्न कराई।

घंटा-डमरू की गूंज, शंखनाद और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न सोन गंगा आरती का दृश्य अत्यंत अलौकिक और मनमोहक रहा। इस दिव्य आयोजन के दर्शन के लिए शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष श्रद्धालु सोन नदी घाट पर उमड़ पड़े।

सोन आरती की भव्यता और अनुशासन बनाए रखने के लिए आचार्य अनुज मिश्रा द्वारा विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं। बढ़ती भीड़ को देखते हुए आयोजक समिति के साथ प्रशासन की टीम भी मुस्तैद रही और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

इस अवसर पर राज पटेल उर्फ बंटी, पंकज कुमार उर्फ गुड्डू, अमित कुमार, राजन कुमार गुप्ता, संदीप तिवारी, मुन्ना पासवान, किरण पासवान, कुमारी अंजली, ज्योति गुप्ता, गायक बिजेंद्र जख्मी, पिंटू दिलवाले, राजेश कुमार, कलाकार बिनू गोपाल, विजय कुमार सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट