सड़क पर गिरी बालू बन रही हादसे की वजह
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jan 16, 2026
- 37 views
रोहतास ।जिले के डेहरी अनुमंडल अंतर्गत मकराईन हुरका क्षेत्र में सड़क पर बिखरी बालू लगातार बड़े हादसे को न्योता दे रही है। बालू लदे वाहनों से गिर रही बालू के कारण सड़क फिसलन भरी हो गई है, जिससे दोपहिया और चारपहिया वाहनों के फिसलने का खतरा बढ़ गया है। इसके बावजूद बालू माफिया NGT के नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ाते नजर आ रहे हैं।
हैरानी की बात यह है कि स्थिति गंभीर होने के बाद भी खनन विभाग मूकदर्शक बना हुआ है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है, तभी तो अब तक घाट संचालकों और नियम तोड़ने वाले बालू कारोबारियों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।


रिपोर्टर