सरस्वती पूजा गणतंत्र दिवस को लेकर शांति समिति की हुई बैठक।
- रामजी गुप्ता, सहायक संपादक बिहार
- Jan 19, 2026
- 57 views
गयाजी ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट
गयाजी : कोंच प्रखंड क्षेत्र के आंती थाने में आगामी गणतंत्र दिवस और सरस्वती पूजा के पावन अवसर पर शांति एवं व्यवस्था बनाए रखने हेतु सोमवार को दोपहर शांति समिति' की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई इस बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष दीपक कुमार राव ने की ।बैठक के दौरान थानाध्यक्ष ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों को संबोधित करते हुए कई अहम निर्देश दिए और शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार मनाने की अपील की। बैठक में यह स्पष्ट किया गया कि सरस्वती पूजा के लिए पूजा समितियों को प्रशासन से अनिवार्य रूप से लाइसेंस प्राप्त करना होगा। बिना पूर्व अनुमति के डीजे बजाने या सार्वजनिक पंडाल बनाने पर सख्त मनाही है। विसर्जन जुलूस या पूजा के दौरान डीजे का प्रयोग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। इसके साथ ही अश्लील गानों या किसी भी प्रकार के भड़काऊ संगीत पर रोक रहेगी। उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी । 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर सरकारी और गैर-सरकारी संस्थानों में झंडोत्तोलन के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। बैठक में स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि इंतेशाब, सरपंच प्रतिनिधि पूर्व मुखिया दिल्लीप कुमार सिंह,संजय सिंह, सरपंच एसआई मीरा कुमारी, एएसआई मुस्तफा कमल एएसआई दशरथ सिंह थाना कर्मी पुरुषोत्तम कुमार, जितेंद्र कुमार विभिन्न पूजा समितियों के सदस्य मौजूद थे। सभी ने एक स्वर में प्रशासन का सहयोग करने और त्योहारों को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने का संकल्प लिया।


रिपोर्टर