जेएमडी इंटर प्राइजेज बेलांव द्वारा बैठक कर राजमिस्त्रियों को गिफ्ट देकर किया गया सम्मानित
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Jan 21, 2026
- 53 views
संवाददाता सुचित पाण्डेय की रिपोर्ट
रामपुर(कैमूर)-- प्रखंड अंतर्गत बेलांव बाजार बुधवार को जेएमडी इंटरप्राइजेज बेलांव के तत्व प्रावधान में गौतम कुमार के नेतृत्व में प्रखंड क्षेत्र से आए सभी राजमिस्त्री का एकदिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। जिसमें प्रशिक्षक सौरभ शर्मा के द्वारा राजमिस्त्रियों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में प्रशिक्षकों द्वारा पक्का मकान बनाते समय किन-किन बिंदुओं पर विशेष ध्यान देना चाहिए इसके बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई, साथ ही सीमेंट कैसे तैयार होता है कौन सा सीमेंट सबसे अच्छा होता है इसके बारे में जानकारी दी गई। प्रशिक्षकों द्वारा माइसेम सीमेंट को सबसे ताकतवर एवं उपयोगी बताया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी राजमिस्त्री एवं अतिथियों को भोजनों उपरांत गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया। मौके पर बेलांव, पंचायत के बीडीसी प्रतिनिधि डिग्री पासवान दीपक कुमार सरपंच संघ अध्यक्ष रामपुर, संजय कुमार समाजसेवी, उपेंद्र अलख राज मिस्त्री मंटू मुरली शर्मा राजमिस्त्री, क्षेत्रीय ठेकेदार सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।


रिपोर्टर