जल्द चलेगा बुलडोजर 29/1/2026 तक सरकारी जमीन को करे खाली, नोटिस जारी
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Jan 22, 2026
- 253 views
संवाददाता श्याम सुंदर पाण्डेय की रिपोर्ट
दुर्गावती(कैमूर)-- बिहार में एनडीए गठबंधन की नई सरकार बनने के बाद से सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों के विरुद्ध बुलडोजर एक्शन चालू हो गया है। उत्तर प्रदेश की तर्ज पर अब बिहार में भी लगातार शहर और गांव में सड़क गली चौक चौराहे पर अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध बुलडोजर एक्शन जारी है। इसी क्रम में कैमूर जिले के दुर्गावती बाजार में भी सड़क के किनारे अतिक्रमण को देखते हुए अंचलाधिकारी दुर्गावती सदानंद कुमार के द्वारा गुरुवार को अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस जारी कर दी गई है। इस नोटिस में बतौर सभी अतिक्रमणकारियों को एक सप्ताह यानी तारीख 29 तक स्वेच्छा से अतिक्रमण से अपने सामान को समेट लेने की बात कही गई और समय दिया गया है कि वे एक सप्ताह के अंदर अपने अपने बाजार में किए गए अतिक्रमण को हटा लें यदि एक सप्ताह के अंदर वे अपना अतिक्रमण नहीं हटा लेते हैं तो फिर बुलडोजर कार्रवाई की जाएगी। इसमे जो क्षतिपूर्ति होगी उसके लिए अतिक्रमणकारी स्वयं जिम्मेदार होंगे। क्योंकि उन्हें एक सप्ताह पहले ही समय दे दिया जा चुका है। इस नोटिस के बाद अतिक्रमणकारियों कोई नोटिस जारी नहीं की जाएगी।


रिपोर्टर