रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ पर गया जी में पूजा-अर्चना, कंबल वितरण
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Jan 22, 2026
- 35 views
जिला ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट
गया-- अयोध्या में श्री रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के दो वर्ष पूर्ण होने के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजेंद्र प्रसाद एवं अधिवक्ता संतोष ठाकुर के नेतृत्व में गया जी स्थित मंदिर में विधिवत पूजा-पाठ एवं अर्चना की गई। इस अवसर पर हर्ष और श्रद्धा के साथ इस ऐतिहासिक क्षण का उत्सव मनाया गया तथा गरीब व लाचार लोगों के बीच कंबल का वितरण भी किया गया।
कार्यक्रम के दौरान डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने कहा कि अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि भारत की सनातन संस्कृति, आस्था और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है। यह वह ऐतिहासिक क्षण था, जिसकी प्रतीक्षा देशवासियों ने सदियों तक की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह सपना साकार हुआ और देश की आस्था को नई दिशा मिली।
डॉ. मिश्रा ने कहा कि श्रीराम मंदिर आज न केवल एक धार्मिक केंद्र है, बल्कि सांस्कृतिक एकता और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा भी है। गया जी की पवित्र धरती पर पूजा-अर्चना कर उन्होंने देश की सुख-शांति, समृद्धि और अखंडता की कामना की। साथ ही कहा कि भगवान श्रीराम के आदर्श—सत्य, मर्यादा, सेवा और त्याग—आज भी हमारे जीवन और राजनीति के मार्गदर्शक सिद्धांत हैं।
अंत में उन्होंने रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ पर समस्त देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए भगवान विष्णु एवं प्रभु श्रीराम से सभी के जीवन में सुख, शांति और सद्भाव बनाए रखने की प्रार्थना की।


रिपोर्टर