11 माह बाद अपहृता युवती बरामद, बयान के आधार पर मुक्त
- वेद प्रकाश शुक्ल, विशेष संवाददाता
- Jan 24, 2026
- 63 views
बरसठी जौनपुर। ग्राम सुखलाल गंज निवासी मोहम्मद रईस पुत्र स्वर्गीय इदरीश उम्र लगभग 36 वर्ष द्वारा अपनी सगी भतीजी को दिनांक 21 अप्रैल 2025 को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया था। इस संबंध में युवती की मां की तहरीर पर थाना बरसठी, जनपद जौनपुर में मु.अ.सं. 59/2025 पंजीकृत किया गया था।
मामले की विवेचना उप निरीक्षक ओम प्रकाश पाण्डेय द्वारा की जा रही थी। विवेचक ने सक्रियता दिखाते हुए करीब 11 माह बाद आज दिनांक 24 जनवरी 2025 को अपहृता युवती को बाराबंकी से सकुशल बरामद कर लिया।
पुलिस के अनुसार बरामद युवती बालिग है। उसके बयान दर्ज कराए गए, जिसमें उसने अपनी इच्छा स्पष्ट की। युवती के बयान के आधार पर उसे स्वतंत्र कर दिया गया। इसके साथ ही मुकदमे की विवेचना पूर्ण कर ली गई है। पुलिस ने बताया कि पूरे प्रकरण में विधिक प्रक्रिया का पालन करते हुए कार्रवाई की गई है।


रिपोर्टर