"सड़क सुरक्षा - जीवन रक्षा": निकाली भव्य जन जागरूकता रैली


रोहतास।राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह (1 जनवरी - 31 जनवरी 2026) के उपलक्ष्य में जिला परिवहन विभाग के तत्वावधान में एक विशाल जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। जागरूकता रैली समाहरणालय सासाराम, जिला परिवहन कार्यालय परिसर से शुरू होकर फजलगंज स्टेडियम तक निकाली गई। इस रैली को एमवीआई के.के. त्रिपाठी, गुड्डू कुमार और संत जोसफ स्कूल निदेशक सह बिहार पब्लिक स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन (जिला अध्यक्ष) संतोष कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस रैली का मुख्य उद्देश्य आम जनता को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना था।  

चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन: 'सड़क सुरक्षा माह' के उपलक्ष्य में छात्र-छात्राओं के बीच जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से कनोडिया पंप स्थित संत जोसेफ स्कूल परिसर में चित्रकला और निबंध लेखन प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। 

निर्णायक मंडल के मूल्यांकन के आधार पर विजेताओं के नामों की घोषणा की गई, जिसमें चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान क्लास - नौवीं की छात्रा राजनंदिनी, द्वितीय स्थान क्लास - नौवीं का छात्र रोहन कुमार और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले क्लास - सातवीं के सृष्टि मौर्य और क्लास - नौवीं के आस्था कुमारी रही वहीं निबंधन लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले क्लास - सातवीं के छात्रा सुचिता कुमारी द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा सोनाक्षी कुमारी व पीयूष कुमार और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा श्रेया कुमारी और प्रिया कुमारी रही ।

संत जोसेफ स्कूल संचालक संतोष कुमार ने अपने संबोधन में बच्चों की भूमिका को सर्वोपरि बताते हुए अत्यंत प्रेरक बातें कहीं। उनके संदेश का मुख्य सार यह था कि बच्चे समाज में बदलाव लाने के सबसे सशक्त माध्यम हैं।

 रैली का मुख्य आकर्षण

प्रतिभागी इस रैली में संत जोसेफ स्कूल के विद्यार्थियों और भारत स्काउट एवं गाइड के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

 संदेश बच्चे अपने हाथों में सड़क सुरक्षा से संबंधित स्लोगन जैसे "हेलमेट पहनें, जीवन बचाएं" और "यातायात नियमों का पालन करें" लिखी तख्तियां और बैनर लिए हुए थे।

 मार्ग रैली को जिला परिवहन कार्यालय से रवाना किया गया, जो शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए फजलगंज स्टेडियम में संपन्न हुई। 

 अधिकारियों का संबोधन:

जिला परिवहन अधिकारी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा केवल एक नियम नहीं बल्कि जीवन बचाने का संकल्प है। उन्होंने स्काउट एवं गाइड और स्कूली बच्चों की सराहना करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी ही समाज में बदलाव की सबसे बड़ी वाहक है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट