असामाजिक तत्वों ने किसान के खलिहान में रखे पुआल को लगाया आग, पीड़ित किसान ने कहा अपने पालतू मवेशी के लिए कहां से लाऊं चारा

संवाददाता श्याम सुंदर पाण्डेय की रिपोर्ट 

 दुर्गावती(कैमूर)-- थाना क्षेत्र अंतर्गत अटरिया गांव में शुक्रवार की देर रात्रि असामाजिक तत्वों के द्वारा एक किसान के खलिहान में रखें ढाई एकड़ के पुआल में आग लगाकर जला दिया गया। घटना की जानकारी सुबह जब पीड़ित किसान को हुई तो किसान ने अपना सर व माथा पकड़ पकड़ लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार अटरिया गांव निवासी मुमताज उर्फ टुनटुन व उनके बगल के हीं किसान आसमुहम्मद मियां का पुआल उनके हीं खलिहान में दवनी करके रखा गया था। इसी क्रम में शुक्रवार की देर रात्रि किसी और सामाजिक तत्वों के द्वारा करीब ढाई एकड़ का रखा हुआ पुआल में आग लगाकर जला दिया गया। इस संबंध में पीड़ित किसान मुमताज उर्फ टुनटुन ने जानकारी देते हुए बताया कि अभी एक सप्ताह पहले ही हम लोगों ने धान की दवनी करके खलिहान में पुआल रखा हुआ था। यही नहीं पिछले वर्ष भी इसी तरह से किसी अज्ञात के द्वारा मेरे पुआल को जलाया गया था। मुझे जब सुबह में जानकारी हुई तो भागा अपने खलिहान पहुंचा और देखा कि मेरा पुआल पूरी तरह से जलकर राख हो गया है । घर में पालतू मवेशी रखे हैं जो अभी हाल फिलहाल में हीं पुआल का चारा बनाने को लेकर तैयारी चल रही थी। पूरा पुआल जलकर राख हो गया है। अब मैं अपने मवेशी के लिए चारा का प्रबंध कहां से कर पाऊंगा। पीड़ित ने यह भी बताया कि यह मेरे साथ दूसरी बार घटना घटी है। इस संबंध में अंचलाधिकारी व दुर्गावती थाने को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाऊंगा।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट