शराब के नशे में मारपीट करने के मामलों में गिरफ्तारी

संवाददाता पारसनाथ दुबे

डेहरी ऑन सोन।इंद्रपुरी थाना क्षेत्रांतर्गत कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं बिहार मादक निषेध एवं उत्पाद संशोधित अधिनियम, 2018 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु की गई कार्रवाई के अंतर्गत निम्नलिखित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है:अभियुक्त संख्या 1 नाम: टिंकू उर्फ प्रभात कुमार उम्र: लगभग 27 वर्ष पिता का नाम: दशरथ यादव पता: ग्राम दुर्गापुर, थाना डेहरी मुफ़सिल, जिला रोहतास अपराध: शराब पीने का आरोप मुकदमा: इंद्रपुरी थाना अपराध संख्या 02/2026 उक्त अभियुक्त को बिहार मादक निषेध एवं उत्पाद संशोधित अधिनियम, 2018 की धारा 37 के अंतर्गत विधिवत गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त संख्या 2 नाम: राजाभिषेक सिंह उम्र: 27 वर्ष पिता का नाम: ललन सिंह पता: ग्राम कटार, थाना इंद्रपुरी, जिला रोहतास अपराध: शराब पीकर मारपीट करने का आरोप मुकदमा: इंद्रपुरी थाना कांड संख्या 23/2026, दिनांक 03.02.2026 धारा: 126(2)/115(2)/352/351(2) BNS एवं 37 बिहार मादक निषेध एवं उत्पाद संशोधित अधिनियम, 2018/22 उक्त अभियुक्त को भी शराब के नशे में मारपीट करने के आरोप में विधिवत गिरफ्तार किया गया। दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तारी के पश्चात माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहाँ से उन्हें विधि अनुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।पुलिस प्रशासन का संकल्प: इंद्रपुरी थाना पुलिस शराबबंदी के प्रति शून्य सहिष्णुता की नीति पर कायम है। क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री, सेवन एवं इससे जुड़े अपराधों पर सतत निगरानी एवं सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट