बैंक ऑफ बड़ौदा में रुपए चेंज कराने के नाम पर महिला से ₹19 हजार की ठगी,पहुंची पुलिस
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Feb 04, 2026
- 2 views
जिला संवाददाता संदीप कुमार की रिपोर्ट
कैमूर-- मोहनियां नगर के स्टेशन रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा परिसर में रुपए चेंज कराने के नाम पर एक महिला ग्राहक भरखर निवासी लालमुनि देवी ₹25 हजार बैंक से निकासी की पीड़िता बैंक में अपने बेटे संजू कुमार के साथ काम से आई थी,तभी शाखा के अंदर तीन अज्ञात आरोपी ने रुपए चेंज कराने का झांसा देकर महिला से 25हजार नकदी ली और उसके बदले में मात्र 7000दिए बाकी 19हजार की ठगी कर फरार हो गया।
घटना की जानकारी मिलते ही बैंक परिसर में अफरा-तफरी मच गई। पीड़िता ने इसकी शिकायत स्थानीय थाना पुलिस को दी है।सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


रिपोर्टर