सुरक्षा सैनिक एवं सुरक्षा सुपरवाइजर भर्ती कैंप होगे आयोजित
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Feb 04, 2026
- 46 views
राजगढ़ । भारतीय सुरक्षा दस्ता परिषद नई दिल्ली व जिला रोजगार कार्यालय राजगढ़ के सहयोग से एवं एनडीआरएफ के तहत भारत सरकार पसारा एक्ट 2005 के तहत एस आई एस के संयुक्त तत्वधान में राजगढ़ जिले के शिक्षित युवाओं को रोजगार प्रदान करने हेतु भर्ती कैंप का आयोजन किया जाएगा। जिसमें सिक्योरिटी स्किल काउंसलिंग इंडिया लिमिटेड जयपुर द्वारा 07 फरवरी, 2026 को न्यू तहसील आजीविका भवन ब्यावरा, 09 फरवरी को जनपद पंचायत नरसिंहगढ में, 10 फरवरी को जनपद पंचायत राजगढ़ में, 11 फरवरी को जनपद पंचायत जीरापुर में, 12 फरवरी को जनपद पंचायत खिलचीपुर में, 13 फरवरी को शासकीय आईटीआई राजगढ़ में, 14 फरवरी, 2026 को आजीविका भवन सारंगपुर में भर्ती कैंप शिविर का आयोजन प्रातः 11 से 3 तक किया जाएगा।
इस हेतु अभ्यर्थी जिनकी योग्यता 10वीं पास या फेल आयु 19 से 40 वर्ष ऊंचाई 168 सेंटीमीटर एवं सुरक्षा सुपरवाइजर 12वीं पास कंप्यूटर कोर्स एनसीसी आयु 21 से 40 वर्ष ऊंचाई 170 से.मी. वजन 56 किलो से 90 किलो सीना 80 से 85 सेंटीमीटर आवेदन कर सकते हैं। उक्त तिथियां में दसवीं की छाया प्रति एवं फोटो रजिस्ट्रेशन शुल्क 350 रूपये चयनित उम्मीदवार के द्वारा ऑनलाइन जमा करना होगा। इसमें एक माह का प्रशिक्षण देकर 65 वर्ष की स्थाई नौकरी दी जाएगी। औद्योगिक क्षेत्र जैसे दिल्ली का लाल किला, खजुराहो का मंदिर, सांची का स्तूप, भोपाल एम्स, इंदौर का एयरपोर्ट, चित्तौड़ का किला, एसबीआई बैंक, आईडीबीआई बैंक, अयोध्या का राम मंदिर, बागेश्वर धाम में 14 हजार रूपये से 25 हजार रूपये के मासिक वेतन पर रखा जाएगा। अन्य सुविधाएं पीएफ, पेंशन, ग्रेच्युटी, मेडिकल, दुर्घटना बीमा, प्रमोशन एवं दो बच्चों की पढ़ाई आईपीसी स्कूल देहरादून में करवा सकते हैं । अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9079850906 सम्पर्क कर सकते हैं।


रिपोर्टर