ई-केवाईसी व फार्मर आईडी कैम्प की प्रगति की डीएम ने की समीक्षा
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Feb 08, 2026
- 27 views
संवाददाता प्रेम कुमार की रिपोर्ट
गयाजी-- जिला पदाधिकारी गया श्री शशांक शुभंकर ने किसानों के ई-केवाईसी एवं फार्मर आईडी निर्माण हेतु आयोजित विशेष कैम्पों की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि अधिक-से-अधिक किसानों की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप उपलब्धि प्राप्त की जाए।जिलाधिकारी ने बताया कि यह कार्य राज्य सरकार की उच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा चलाए जा रहे तृतीय चरण के विशेष अभियान (2 से 6 फरवरी) की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 11 फरवरी कर दी गई है, ताकि अधिक संख्या में किसान अपना फार्मर आईडी बनवा सकें और सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से प्राप्त कर सकें।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के आदेशानुसार गया जिले की सभी पंचायतों में फार्मर रजिस्ट्री का कार्य मिशन मोड में किया जा रहा है। किसानों से अपील की गई कि वे शिविरों में पहुंचकर अपना फार्मर आईडी बनवाएं और कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं का पारदर्शी एवं सुचारू रूप से लाभ उठाएं। किसानों की सहायता के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सजग, तत्पर एवं प्रतिबद्ध है।
किसानों की सुविधा के लिए कृषि विभाग का हेल्पलाइन नंबर 18001801551 तथा राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग का हेल्पलाइन नंबर 18003456215 जारी किया गया है। किसी भी समस्या के समाधान के लिए किसान जिला कृषि पदाधिकारी, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, कृषि समन्वयक अथवा किसान सलाहकार से भी संपर्क कर सकते हैं।
इसके अलावा सीएससी/वसुधा केंद्रों पर फार्मर रजिस्ट्री की नि:शुल्क सुविधा उपलब्ध है। किसान स्वयं भी ऑनलाइन पोर्टल bhfr.agristack.gov.in/farmer-registr के माध्यम से घर बैठे अपना फार्मर पंजीकरण करा सकते हैं।


रिपोर्टर