यूनिक कोचिंग में मैट्रिक के छात्र-छात्राओं को नाम आंखों से दी गई विदाई
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Feb 13, 2026
- 23 views
संवाददाता जितेंद्र कुमार की रिपोर्ट
इमामगंज(गया)-- बाजार के डुमरिया रोड स्थित यूनिक कोचिंग सेंटर में अध्यनरस्त 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों को गुरुवार को विदाई की गई। कोचिंग के शिक्षक बसंत कुमार ने विगत 16 वर्षों से इमामगंज में शिक्षा का अलख जगा रहे हैं। इस संबंध में शिक्षक बसंत कुमार ने बताया की इमामगंज प्रखंड के विभिन्न गांवों से विद्यार्थियों छह से दस किलोमीटर दूर से साईकिल के द्वरा यूनिक कोचिंग सेंटर में बढ़ने आते है। प्रत्येक वर्ष शत प्रतिशत रिजल्ट भी अच्छी रहती है यही कारण है कि मेरा विद्यार्थियों कई विभाग में नौकरी भी कर रहे है। कोचिंग के निदेशक ने सभी बच्चों को मैट्रिक परीक्षा पास करने का कई अच्छे ट्रिक बताएं और आगे भी अच्छे से पढ़ाई करने का कई टिप्स दिए। उन्होंने कहा की जीवन में हमेशा ऐसा कार्य करना है कि हमेशा माता पिता गुरुजी का नाम रौशन हो, और समाज में आपका नाम रौशन हो, आप दूसरों के लिए उदाहरण बने। बताते चले की जो क्षेत्र दशकों से उग्रवादियों का गढ़ कहा जाता था वहीं आज शिक्षा का व्यार बह रहा है। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं से अनुरोध किया कि समय से एक घंटा पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाए ताकि कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़े। मौके पर कोचिंग के सहयोगी शिक्षक राकेश कुमार, छात्र रिशु कुमार, गौतम कुमार, चांदनी कुमारी, इच्छा कुमारी, ऋषभ कुमार, सहित अन्य छात्र मौजूद थे।


रिपोर्टर