आर एस के स्कूल में खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Feb 13, 2026
- 11 views
संवाददाता पारसनाथ दुबे
डेहरी रोहतास।आर एस के पब्लिक स्कूल बस्तीपुर डेहरी ऑन सोन में शुक्रवार को सत्र (2025-26 ) वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ । मुख्य अतिथि विद्यालय के सेक्रेटरी सह निदेशक आनंद सिंह के द्वारा फीता काटकर खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया ।
सी बी एस ई नई दिल्ली के निर्देशानुसार विद्यालय के शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक गतिविधियों को कार्यन्वित करते हुए आर एस के खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया । विद्यालय के हजारों बच्चे इस खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभागी के रूप मे शामिल हुए जिसका मूल मंत्र था जीतेंगे और सीखेंगे।
विद्यालय के चार हाउस जिसमें न्यूटन हाउस, कलाम हाउस, दिनकर हाउस, टैगोर हाउस के प्रतिभागी सभी खेलों में अपने प्रतिभा का परिचय देंगे ।
विद्यालय के निदेशक के आनंद सिंह ने इस खेल के उद्घाटन में मंच से अभिभाषण के दौरान विद्यालय के सभी शिक्षकों एवं खेलकूद प्रतिभागियों को आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि खेलकूद हमारे जीवन का अभिन्न अंग है । व्यक्ति के जीवन के संपूर्ण विकास के लिए जितनी शिक्षा जरूरी है उससे कहीं बढ़ चढ़कर खेलकूद । उन्होंने यह भी कहा कि आज के दौर में खेलकूद में अपार संभावनाएं हैं जिसमें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बच्चे अपने भविष्य को निखार सकते हैं और अपने जीवन को उज्ज्वल बना सकते हैं।
यह वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता कल दिनांक 14 फ़रवरी दिन शनिवार तक जारी रहेगी । शनिवार को फाइनल मैचों में विजेता हाउस टीम की घोषणा की जाएगी ।


रिपोर्टर